फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से दो गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त

बुधवार रात आई तेज आंधी और पानी से शहर भर में लोगों को बिजली कटौती और पेड़ गिरने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में हाउस नम्बर ए 362 मकान के सामने दो गाड़ियों पर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई आसपास नहीं था। जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके अलावा सेक्टर के सी ब्लॉक स्थित 153 मकान के सामने बिजली का पैनल टूट गया। हालांकि, बड़ा हादसा होने से यहां भी टल गया, लेकिन स्थानीय लोगों को अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ा जिससे काफी दिक्कतें हुईं। वहीं इसी तरह शहर के अन्य मुख्य मार्गों पर पेड़ टूटकर गिरने से आवागमन में वाहन सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें