फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सेक्टर अल्फा -1 में पानी सप्लाई की लाइन हुई लीकेज, टैंकर से पानी भरने के लिए लगी लोगों की लाइन

अनुज कुमार Updated Tue, 25 Mar 2025 01:21 PM IST

सेक्टर अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के पास पानी सप्लाई लाइन लीकेज होने से निवासियों की मंगलवार को फिर से दिक्कतें बढ़ गईं। निवासियों का आरोप है कि सेक्टर में लाइन लीकेज होने की लगातार समस्याएं बनी हुई हैं। जिसके चलते काफी परेशानियों का समना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पानी सप्लाई लाइनें नालियों और नालों के पास से निकली होने के कारण लीकेज होने पर लाइनों से घरों तक गंदा पानी पहुचता है। जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ता है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1 में बीते शनिवार से लगातार पानी सप्लाई की लाइन लीकेज होने की समस्या बनी हुई है। सोमवार शाम को ही गोलचक्कर का लीकेज सही किया गया था मंगलवार सुबह फिर से सेंट जोसेफ स्कूल के पास पानी सप्लाई लाइन लीकेज हो गई है। सेक्टर वासियों का कहना है कि प्राधिकरण के अधिकारी खानापूर्ति कर रहे हैं। कोई उचित व्यवस्था कर लाइनों को ठीक करने का काम नहीं कर रहे हैं। एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ने बताया कि पानी सप्लाई लाइन लीकेज होने से लोगों को पानी के परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकतर शहर में पानी सप्लाई लाइनें नालियों और नालों के पास से गुजरी हैं। लाइनें लीकेज होने पर लाइनों में नालियों और नालों का गंदा पानी भर जाता है और सप्लाई में घरों तक जाता है। जिसके प्रयोग करने से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ता है। सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष शेर सिंह भाटी ने बताया कि समस्याओं के संबंध में कई बार प्राधिकरण के संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन अधिकारी तो सिर्फ आश्वासन देते हैं। लेकिन कोई काम नहीं होता है। कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है और लोग समस्याओं को झेलने के लिए मजबूर हैं। हालांकि प्राधिकरण के अधिकारियों ने टैंकर से सेक्टर में पानी पहुंचाया है। जिससे पानी भरने के लिए लोगों की लाइन लगी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें