ग्रेटर नोएडा सेक्टर इकोटेक-3 के टॉय सिटी में प्राधिकरण पानी की बिना सप्लाई किए ही उद्यमियों को हर महीने एक से डेढ़ हजार रुपये का बिल बनाकर भेज रहा है। उद्यमियों का आरोप है कि जबसे पानी सप्लाई की लाइन बिछाई गई है। तब से अभी तक पानी की सप्लाई नहीं हुई है। अब तो जगह-जगह पर लाइनें टूटी चुकी हैं। इसके बाद भी हर महीने एक से डेढ़ हजार रुपये का बिल भरना पड़ता है। जब अधिकारियों से शिकायत करने पर कार्रवाई करने के नाम पर आश्वासन मिलता है। जिसके चलते समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।