फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: तेज आंधी में ढह गई निर्माणाधीन दीवार, मलबे में दबा 15 साल का किशोर, सिर पर आई गंभीर चोट

अनुज कुमार Updated Thu, 28 May 2026 10:28 PM IST

शहर में बृहस्पतिवार रात को तेज आंधी के कारण चोटपुर कालोनी में चार मंजिला निर्माणाधीन मकान की दीवार का ऊपरी हिस्सा अचानक गिर गया। इस हादसे में 15 वर्षीय छात्र मलबे की चपेट में आ गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल छात्र की पहचान 15 वर्षीय करियाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से अचानक ईंटें और दीवार का एक हिस्सा सीधे छात्र के ऊपर आ गिरा। इस हादसे में छात्र के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। सिर की चोट कितनी गहरी है, इसका पता लगाने के लिए डाक्टरों द्वारा छात्र का सीटी स्कैन कराया जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आंधी इतनी तेज थी कि निर्माणाधीन दीवार उसका दबाव नहीं झेल सकी और ढह गई। गनीमत यह रही कि दीवार गिरने के वक्त वहां ज्यादा भीड़भाड़ नहीं थी, अन्यथा एक बड़ हादसा हो सकता था। फिलहाल, छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है और पुलिस व प्रशासन की टीम भी मामले की जानकारी मिलते ही स्थिति का जायजा लेने में जुट गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें