ग्रेनो वेस्ट स्थित एटीएस होमक्राफ्ट नोबिलिटी सोसाइटी में रविवार को बसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। निवासियों ने ज्ञान और कला की देवी सरस्वती की पूजा कर प्रसाद बांटा। उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी और एक-दूसरे को खुशहाल और समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह में खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों ने प्रतिभाग किया। शानदार प्रदर्शन करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया गया।