उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व सपा विधायक माता प्रसाद पांडेय सेक्टर-51 स्थित शिव कला अपार्टमेंट में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता के घर पहुंचे। इस दौरान वह पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले, जहां मीडिया से बात करते हुए माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि पहलगाम में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह घटना सरकार की उस व्यवस्था की पोल खोलती है, जिस पर दावा किया गया था कि वह कश्मीर से आतंकवाद को समाप्त कर देंगे। आतंकवादियों ने जिस तरह से घटना की है जो जिन लोगों ने उन्हें प्रोत्साहित करके भेजा है, जितनी उसकी निंदा की जाए उतनी कम है। जिन परिवारों ने अपने लोगों को खोया है, उनके प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं चाहता हूं कि सरकार जल्द से जल्द आतंकियों को पकड़कर कार्रवाई करे। इस मौके पर सपा महानगर सचिव विकास यादव, मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।