फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा मेट्रो की ब्लू लाइन के सेक्टर-52 और एक्वा लाइन के सेक्टर-51 स्टेशन के बीच बन रहा स्काईवॉक

नोएडा मेट्रो की ब्लू लाइन के सेक्टर-52 और एक्वा लाइन के सेक्टर-51 स्टे शन के बीच बन रहा स्काईवॉक 11 वीं डेडलाइन पर भी रविवार को यात्रियों के लिए नहीं खुला। मौके पर वेल्डिंग और रंगाई-पुताई का काम शाम तक चलता था। स्काईवॉक की सतह बनाने के लिए लगाई गई लोहे की चद्दरों व किनारे पर लगाए गए एंगल में वेल्डिंग की गई। स्काईवॉक का ढांचा तो तैयार दिखा। लेकिन यात्रियों के आवागमन के लिए अभी सुरक्षा इंतजाम भी परखे जाने हैं। शाम तक काम चलने की वलह से नोएडा प्राधिकरण को दिल्ली व नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की सहमिति नहीं मिल पाई। स्काईवॉक से जुड़े सभी काम व सुरक्षा इंतजाम पुख्ता होने के बाद ही दोनों मेट्रो कॉरपोरेशन अपनी सहमति देंगे। ऐसे में अभी स्काईवॉक आवागमन के लिए खुलने के लिए मेट्रो यात्रियों को और इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें