नोएडा के सेक्टर-110 महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में शनिवार की शाम एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दर्शकों के बीच रात के बीच सिंगर बी प्राक पहुंचे। स्टेज पर पंहुचते ही मैं किसी और का हूं फिलहाल .. कि तेरा हो जाऊं...गाया। इसके साथ ही क्या हम पर मरते हो... गीत के साथ आगाज किया। इसके बाद 'किसी और का हूं फिलहाल .. कि तेरा हो जाऊं,' गीतों से युवाओं की नब्ज टटोलने की कोशिश की। बालीवुड के स्टार पंजाबी गायक बी प्राक के मंच पर आने से पहले युवाओं का जोश देखने लायक था, बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के बीच जैसे पहुंचे लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट और जय गुरुदेव के नारे से पूरा माहौल गूंज उठा। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।