फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में सड़क किनारे लग रही दुकानें, प्रभावित हो रहा यातायात

ग्रेटर नोएडा में सेक्टर सोसाइटी और गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों पर किनारे-किनारे अवैध रेहड़ी वालों का कब्जा बना हुआ है। यहां से गुजरने वाले वाहन सवार अक्सर कुछ खरीदारी करने के चक्कर में सड़क किनारे ही वाहन पार्क कर समान खरीदने लगते हैं। ऐसे में यातायात भी प्रभावित होता है और अक्सर सड़क हादसे का डर बना रहता है। कई बार शहर के विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसे का लोग शिकार होकर घायल भी हो चुके हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं देते हैं। अमर उजाला की मंगलवार को पड़ताल में ग्रेटर नोएडा-ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर सोसाइटियों और गांवों को जाने मार्गों पर कई स्थानों पर सड़क किनारे ही अवैध रेहड़ी वालों का कब्जा देखने को मिला। इनमें से अधिकतर रेहड़ी के पास दो-चार वाहन सवार गाड़ी को सड़क के किनारे ही पार्क करके खरीदारी करते हुए भी दिखाई दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें