फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: गाड़ी में ऑक्सीजन कम हुआ तो सेंसर देगा अलर्ट, 90 से अधिक देशों में देश से जा रही चिप

ग्रेटर नोएडा में मोबाइल फोन, ऑटोमोबाइल, फाइवजी नेटवर्क, स्वास्थ्य उपकरण सहित हर जगह सेमीकंडक्टर का उपयोग हो रहे हैं। इसी की झलक इलेक्ट्रॉनिका एंड प्रोडक्ट्रानिका इंडिया में दिखाई दे रही है। चिप डिजाइन, निर्माण, पैकेजिंग और परीक्षण को कई कंपनियों ने दर्शाया है। एम्फेनॉल कंपनी के प्रतिनिधि अमितेश ने बताया कि लगातार तकनीकी बढ़ती जा रही है। एआई का उपयोग तेजी से बढ़ गया है। गड़ियों में कई प्रकार के सेंसर लग रहे हैं,जिससे जीवन आसान होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से ऐसे सेंसर बनाए गए हैं,जो गड़ियों में ऑक्सीजन की लेवल कम होने पर अलर्ट जारी देता है। चालक उन अलर्ट से सतर्क हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि चालक को गाड़ी चलाते समय नींद आने लगेगी तो भी सेंसर अलर्ट देने लगता है। जिससे चालक दुर्घटना से बच सकता है। उन्होंने बताया कि सभी अलर्ट गाड़ी में लगी स्कीन पर दिखाई देने लगते हैं। इसके साथ ही आवाज भी सुनाई देती है। कभी कभी धूल के कारण गाड़ी में बैठने में परेशानी होने लगती है। धूल के कण अधिक होने पर भी सेंसर बता देंगे। 90 से अधिक देशों में इन उपकरणों को भेजा रहा है। इसके साथ ही देश में 10 से अधिक फैक्टी में उपकरण बनाएं जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत में बन गई चिप,सेंसर,मदरबोर्ड विदेशों में भी भेजे जा रहे हैं। सेमीकंडक्टर चिप्स आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स का मूलभूत हिस्सा बन गई हैं। इनकी मांग वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ रही है, जिससे यह क्षेत्र निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। उन्होंने बताया कि एआई का भी उपयोग हो रहा है। एआई कैमरे 360 डिग्री पर सही जानकारी देते हैं। कंपनी की ओर से हजारों युवाओं को नौकरी भी मुहैया कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें