नोएडा सेक्टर-128 स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में चल रही उत्तर प्रदेश चेस फॉर वर्ल्ड पीस बिलो 1800 इंटरनेशनल फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के आज दूसरे दिन रविवार को चार राउंड के मैच खेले गए। टूर्नामेंट में देश के 14 राज्यों से लगभग 340 खिलाड़ी खेलने के लिए पहुंचे। यह प्रतियोगिता नौ चरणों में 7 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।