फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना सिटी: गैस सिलिंडर की कमी से स्कूलों में मध्यान्ह भोजन से रोटी गायब, पोषण पर असर

यमुना सिटी। जेवर ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत छात्रों को भोजन तो दिया जा रहा है, लेकिन उनकी थाली से रोटी गायब होती जा रही है। गैस सिलिंडर की कमी के कारण कई स्कूलों में रोटी भेजना संभव नहीं हो पा रहा है, जिससे नन्हे-मुन्ने छात्रों को पूरा भोजन नहीं मिल पा रहा। विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत निर्धारित मेन्यू के अनुसार दाल, सब्जी और रोटी दी जानी चाहिए, लेकिन गैस की कमी के चलते रोटी तैयार नहीं हो पा रही है। इसके कारण छात्रों को केवल दाल, चावल एवं अन्य भोजन देकर काम चलाया जा रहा है। इस समस्या का असर सीधे छोटे बच्चों के पोषण पर पड़ रहा है। मध्यान्ह भोजन योजना का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन देना है, लेकिन रोटी नहीं मिलने से योजना का लाभ अधूरा रह जा रहा है। गैस सिलिंडर की कमी के चलते समय पर गैस उपलब्ध न होने की वजह से रोटी बनाना मुश्किल हो रहा है। संबंधित विभाग से सिलिंडर की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है, ताकि छात्रों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पूरा भोजन मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें