नव वर्ष के मौके पर रोटरी क्लब ऑफ ग्रीन ग्रेटर नोएडा के सदस्यों ने श्री कृष्ण सुदामा गौशाला सेक्टर 146 में करीब तीन हजार गायों के लिए खाद्यान सामग्री दान की। क्लब की ओर से गौशाला में मौजूद लगभग तीन हजार गायों के लिए भूसा, गुड़, चोकर, खल और हरा चारा भेंट किया है। इसके अलावा गौशाला में काम करने वाले स्टाप के 80 लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए। उप्र गौरक्षा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, महामंडलेश्वर महंत राम मंगल की मौजूदगी में एक कार्यक्रम आयोजित कर गायों की सुरक्षा के संबंध में चर्चा की गई। क्लब के चेयरमैन मनोज गर्ग ने कहा कि गौशाला का संरक्षण और पवित्र गो-वंशों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। गौ-माता एक पशु नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था का प्रतीक है।