फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: सेक्टर-150 में दीये जलाकर निवासियों ने जताया विरोध, बुनियादी सुविधाओं की मांग उठाई

नोएडा सेक्टर-150 में बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शनिवार शाम निवासियों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। 'एक सोच-अंधकार से प्रकाश की ओर' मुहिम के तहत निवासियों ने दीये जलाकर नोएडा प्राधिकरण का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया। एल्डेको सोसाइटी के सामने एकत्र हुए निवासी शाम छह बजे ऐस मेडले की ओर बढ़े। इस दौरान लोगों ने दीये जलाकर अपनी मांगें उठाईं। निवासियों ने सेक्टर में पुलिस चौकी बनाने, मोबाइल नेटवर्क की समस्या दूर करने के लिए मोबाइल टावर लगाने और आंतरिक सड़कों का नियमित रखरखाव कराने की मांग की। इसके अलावा अवैध फार्महाउसों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, सीवर व्यवस्था, जलभराव, धूल और वायु प्रदूषण की समस्या बनी हुई है। हरित क्षेत्र का रखरखाव और बिल्डरों की जवाबदेही भी सुनिश्चित होनी चाहिए। निवासियों ने जनप्रतिनिधियों और प्राधिकरण अधिकारियों से समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की। उनका कहना है कि लंबे समय से मांगें उठाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें