नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो एंड सेंटर मार्ट में गुरुवार से तीन दिवसीय नेट जीरो प्राप्त करने के लिए मार्ग का निर्धारण थीम पर आयोजित रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो 2025 और बैटरी शो इंडिया के 18वें संस्करण में इसमें 700 से अधिक प्रदर्शक, 1,000 ब्रांड, 35,000 से अधिक आगंतुक और 250 वैश्विक विचारकों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य भारत के स्वच्छ ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र में वैश्विक सहयोग, नवाचार और निवेश को बढ़ावा देना है। इस एक्सपो में सौर विनिर्माण, बैटरी भंडारण, ईवी चार्जिंग के बुनियादी ढांचे, बायोमास और पवन ऊर्जा सहित नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों के पूर्ण श्रेणी की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) द्वारा समर्थित एक विशाल जैव ऊर्जा मंडप भी शामिल है। एक्सपो में विश्व भर से 1,050 से अधिक प्रदर्शक और अनुमानित 55,000 उद्योग पेशेवर शामिल हुए है। 65 कंपनियों ने अपने उत्पादकों को प्रदर्शित किया है।