फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: नालंदा लिविंग हॉस्टल के खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत पर रजिस्ट्रेशन निलंबित

ग्रेटर नोएडा में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि नालंदा लिविंग हॉस्टल के खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत पर देर रात तक जांच की गई। हॉस्टल की किचिन के निरीक्षण में लगी चिमनी अत्यंत गन्दी पाई गई। सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पायी गयी। ऐसी दशा में भोजन का निर्माण होना जनस्वास्थ्य के हित में न होने कारण हॉस्टल का खाद्य रजिस्ट्रेशन सुधार किए जाने तक के लिए निलंबित कर दिया गया तथा निलंबन अवधि में किचेन का संचालन बंद करा दिया गया। निर्धारित अवधि में सुधार न किए जाने पर रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त तैयार भोजन की गुणवत्ता का भौतिक परीक्षण किया गया तथा प्रयोगशाला से जांच कराए जाने हेतु सोया चाप की सब्जी का एक नमूना भी लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें