ग्रेटर नोएडा में ट्रेड शो में इस बार जिले की तमाम कंपनियां अपने इनोवेटिव प्रोडक्ट्स के साथ भाग ले रही हैं। एक्सपो मार्ट में एंड हाईटेक इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी ने रेलवे सेक्टर से जुड़े अत्याधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत उपकरण प्रदर्शित किए गए, जो सुरक्षा और आराम दोनों को नई दिशा देने वाले हैं। कंपनी द्वारा लगाए गए स्टॉल पर फेल्योर इंडिकेशन कम ब्रेक एप्लिकेशन (एफआईबीए), एयर सस्पेंशन कंट्रोल इक्विपमेंट (एएससीई) और स्प्लिट एक्सल माउंटेड ब्रेक डिस्क्स जैसे प्रोडक्ट्स दर्शकों और विशेषज्ञों का ध्यान खींच रहे हैं। यह सभी उपकरण रेलवे को न सिर्फ सुरक्षित बनाते हैं बल्कि ऑपरेशन और मेंटेनेंस को भी आसान बनाते हैं।