फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा में कार रैली पुलिस ने रोकी, अब नवनिर्मित कमेटी करेगी समस्या का निस्तारण

अनुज कुमार Updated Sat, 07 Dec 2024 09:16 PM IST

रजिस्ट्री ना होने के विरोध में कई सोसाइटी के निवासियों की ओर से शनिवार को कार रैली निकलनी थी। जिसे पुलिस ने निकलने से पहले ही रोक दिया। ऐसे में गुस्साए निवासी अपनी मांगों को लेकर वहीं धरने पर बैठ गए। पुलिस की ओर से रैली न निकालकर प्राधिकरण के एसीईओ से बैठक का प्रस्ताव दिया गया लेकिन व्यस्तता के चलते एसीइओ नहीं पहुंच सके जिसके बाद निवासियों की समस्या को सुनने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि सीईओ और एसीईओ के साथ बैठक कर खरीदारों की रजिस्ट्री के मुद्दे पर एक कमेटी बनाकर इसका हल निकाला जाएगा। इस बैठक में अलग-अलग सोसायटियों से 10 खरीदार प्रतिनिधि के रूप में शामिल रहे। सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक कार रैली निकालने वाले स्थान पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बैठक में कमिटी गठित होने के आश्वासन के बाद खरीदार अपने-अपने घरों को लौटे। अहम है कि अमिताभ कांत कमेटी की सिफारिशें लागू होने के बाद भी हजारों रजिस्ट्रियां लंबित हैं। बिल्डर की ओर से अभी भी बकाए की राशि जमा नहीं की जा रही है। ऐसे में लोगों के मकानों की रज्स्ट्रियां नहीं हो पा रही है। इसी मांग को लेकर खरीदार शनिवार को सेक्टर-75 स्थित पार्क से सेक्टर-27 स्थित जिलाधिकारी आवास तक कार रैली निकालने के लिए सुबह 10 बजे से ही निवासी जुटने लगे। इससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार रैली निकालने से लोगों को रोका गया। गुस्साए निवासी भड़क गए। एसीइओ से बात करने के प्रस्ताव पर खरीदार सेक्टर-75 स्थित पार्क के बाहर धरने पर बैठ गए। आखिर में सिटी मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्र और एसडीएम वेद प्रकाश पांडेय मौके पर पहुंचे। कार रैली में पहुंचे सैकड़ों लोगों से बात की। साथ ही लोगों को आश्वासन दिया कि मंगलवार को प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक कर रजिस्ट्री के मुद्दे को हल किया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी का गठन भी किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें