नोएडा सेक्टर 108 स्थित पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यातायात माह की शुरूआत की है। जिसके तहत पुलिस यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करेगी, इसी बीच पुलिस रांग साइड चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर उन पर नकेल कसेगी। पिछले एक साल में ट्रैफिक व्यवस्था में आए बदलाव कड़ाई से हो रहे पालन से सुधरी व्यवस्था पर चर्चा की गई। अभी भी दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट के चलने वाले, एक ही बाइक में तीन- चार लोग चलने वाले लोगों और खासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें जागरूक किया जाएगा। उन्हें सख्त हिदायत दी भी जाएगी।