ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 के निवासियों ने रविवार को मेंटेनेंस शुल्क में हुई वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। निवासियों ने बताया कि एक जून से कॉमन एरिया मेंटेनेंस शुल्क में 89 पैसे प्रति वर्ग फुट की बढ़ोतरी की गई है। आरोप है कि निवासियों की अनुमति के बगैर निर्णय ले लिया गया। आरोप है कि पहले कॉमन एरिया मेंटेनेंस शुल्क को लेकर एक अलग दर का आश्वासन दिया गया था, जबकि उससे अधिक शुल्क बढ़ा दिया गया। निवासियों के विरोध को देखते हुए पुलिस के सामने मेंटेनेंस के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। निवासियों ने वाईजी प्रबंधन से बढ़ी हुई दर को वापस लेने और शुल्क निर्धारण प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता बरतने की मांग की।