ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा दो स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पर मंगलवार को भी कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। अधिवक्ता और डीड राइटर्स ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण पिछले चार दिन 2000 से अधिक रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। इससे सरकार को 20 करोड़ से अधिक के राजस्व का नुकसान हुआ है। हालांकि अफसरों का कहना है कि हड़ताल खत्म होने के बाद इन सभी रजिस्ट्री को कराया जाएगा।