फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर ने बताया कि पंचायत व्यवस्था खत्म होने के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण गांवों के विकास नहीं करा रहा है। गांव का प्रतिनिधि खत्म हो चुका है। ऐसे में समस्या उठाने के लिए गांवों में आरडब्ल्यूए का गठन हो रहा है। अब तक हबीबपुर, साकीपुर, श्यौराजपुर, लखनावली, जैतपुर, तिलपता गांवों में आरडब्ल्यूए की गठन हो चुका है। अब उनका आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। हबीबपुर आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष रणवीर सिंह चौधरी ने बताया कि पंचायत व्यवस्था खत्म होने के बाद गांव की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। गांव की आवाज उठाने वाला कोई प्रतिनिधि नहीं है। गांव में सारे विकास कार्य बंद है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भी गांवों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए गांव के विकास के लिए एसोसिएशन बनाई गई है। गांव की सुरक्षा के लिए किराएदारों की सत्यापन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में गंदगी नालियों में जमा होती है। रास्ते, पुलिया टूटी हुई है। सीवर लाइन जाम है। जलभराव से लोग परेशान रहते है। गांव की समस्याओं को अब आरडब्ल्यूए के माध्यम से उठाया जाएगा। एसोसिएशन में सचिव अमित चंदेला, उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद, सहसचिव कृष्ण, सदस्य चंद्र, सुनीता मौजूद रहे।