फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा परिवहन कार्यालय अधिकारियों ने की चेकिंग, भाग खड़े हुए दलाल

नोएडा परिवहन कार्यालय परिसर में बैठे दलाल उस वक्त भाग खड़े हुए, जब परिवहन अधिकारी पुलिस बल के साथ परिसर की चेकिंग के लिए निकले। दरअसल, कई समय से मिल रही शिकायतों को देखते हुए उप संभागीय परिवहन अधिकारी और और रीजनल इंस्पेक्टर ने संबंधित थाने की पुलिस के साथ परिसर की जांच की, जैसे ही दोपहर के समय अधिकारी परिसर में पहुंचे तो वेंडिंग जोन में हड़कंप मच गया। रोजाना खड़े होने वाले दलाल अधिकारियों और पुलिस को देखते ही भागने लगे। वहीं, जब वेंडिंग जोन में स्थित सभी दुकानों का जब निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि कई लोग बिना लाइसेंस व जरूरी कागजों के ही वहां बैठे हैं। ऐसे में अधिकारियों ने उन्हें सख्त हिदायत देते हुए वहां से काउंटर हटा लेने के लिए कहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें