नोएडा के छात्रों द्वारा बनाई गई शॉर्ट फिल्म ‘दाल रोटी’ ने अमेरिका में आयोजित कनेक्ट हर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में बेस्ट नैरेटिव अवॉर्ड जीता है। 31 देशों की 184 फिल्मों के बीच यह इकलौती भारतीय विजेता बनी। फिल्म घरेलू हिंसा और मध्यमवर्गीय महिलाओं के संघर्ष पर आधारित है और सीमित बजट में नोएडा में शूट की गई थी।