समाजवादी पार्टी का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज नोएडा डीएनडी पर पहुंचा। यह प्रतिनिधिमंडल श्रमिकों के प्रदर्शन में पीड़ित परिवारों से मिलने आया था। इसमें नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, विधायक अतुल प्रधान, शाहिद मंजूर और कमाल अख्तर शामिल थे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें श्रमिकों से मिलने नहीं दे रही है।