नोएडा की कोतवाली फेज-3 पुलिस ने दीवाली से पहले वारदात करने आए एटीएम फ्रॉड गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो काले टेप चिपकाकर ग्राहकों की मदद का बहाना कर डेबिट कार्ड बदल देते थे। गिरोह के पास से 67 डेबिट कार्ड, मोबाइल, नकदी, अवैध चाकू व अन्य सामान बरामद किया है।