फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: ICI में जवानों ने सीखी पाक कला की बारीकियां, बढ़ा युवाओं का रुझान

अनुज कुमार Updated Fri, 12 Jun 2026 09:07 PM IST

भारतीय पाक कला संस्थान (आईसीआई) में पाक कला और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रमों के साथ-साथ पूर्व सैनिकों और रक्षा बलों के जवानों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पर्यटन मंत्रालय के तहत संचालित डायरेक्टरेट जनरल रीसेटलमेंट (डीजीआर) कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को 16 सप्ताह का एक विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस बैच में आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के 46 जवानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फूड प्रोडक्शन, बेकिंग, भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों की तैयारी, खाद्य प्रस्तुति और आधुनिक कुकिंग तकनीकों की जानकारी दी गई। इसके अलावा भारत की विलुप्त होती पारंपरिक रेसिपी और क्षेत्रीय व्यंजनों को तैयार करने का भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने राजस्थानी, कॉन्टिनेंटल और भारतीय पारंपरिक व्यंजनों सहित विभिन्न प्रकार के भोजन बनाना सीखा। संस्थान के शेफ मोहित ने बताया कि प्रशिक्षण लेने वाले अधिकांश प्रतिभागियों की उम्र 50 वर्ष से अधिक थी, लेकिन उनके सीखने का उत्साह किसी युवा से कम नहीं था। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने नई तकनीकों को समझने और अपनाने में विशेष रुचि दिखाई। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें केवल व्यंजनों की जानकारी ही नहीं दी गई, बल्कि भारतीय खानपान की समृद्ध विरासत और उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से भी परिचित कराया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें