फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नोएडा की पैरा बैडमिंटन स्टार चरणजीत कौर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, जानें क्या बोलीं

कभी समाज के ताने और दिव्यांगता की चुनौतियों से जूझने वाली नोएडा की पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी चरणजीत कौर ने आज अपने दम पर जिले और देश का नाम रोशन किया है। हैदराबाद (तेलंगाना) स्थित हर्टफुलनेस गोपीचंद एकेडमी में आयोजित 7वीं पैरा सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर टॉप तीन खिलाड़ियों में जगह बनाई। यह प्रतियोगिता 7 से 10 मार्च तक आयोजित हुई, जिसमें देशभर से करीब 800 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। 40 वर्षीय चरणजीत कौर बताती हैं कि इस मुकाम तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। जब उन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया, तब उन्हें खुद भी उम्मीद नहीं थी कि वह मेडल तक पहुंच जाएंगी। लेकिन लगातार मेहनत, अभ्यास और खुद पर भरोसे ने उन्हें यहां तक पहुंचाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें