रोशनी का त्यैहार दिवाली और धनतेरस के मौके पर नोएडा के बाजारों में रौनक और चमक बढ़ गई है। लोग सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर पारंपरिक कपड़ों समेत अन्य सामानों की खरीदारी में करते हुए नजर आए। सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है, खासकर सोने के झुमके, चूड़ियां और डायमंड की अंगूठियां खरीदारों को खूब आकर्षित कर रही हैं। इसके अलावा कपड़ों के लिए भारतीय पारंपरिक परिधानों की दुकानों पर कुर्ता-पायजामा और साड़ियों की मांग भी बढ़ी है। लोग इस उत्सव की तैयारी में रंग-बिरंगे परिधानों को खूब पसंद कर रहे हैं। फुटवियर में हील्स और पारंपरिक जूती की जमकर खरीददारी जारी है। घर सजाने के लिए कई सुंदर डिजाइन वाले दीया, रंगोली के रंग, पूजा के लिए लैय्या, गट्टा, खिलौने जैसे सामान भी खूब बिक रहे हैं। बाजारों में दुकानदारों ने इन सामानो का खास कलेक्शन रखा है, जो ग्राहकों को लुभा रहे हैं। इस तरह दिवाली और धनतेरस पर नोएडा के बाजारों में खूब चहल-पहल और खरीदारी का उत्साह है।