फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year's Eve: नए साल के स्वागत को नोएडा का इस्कॉन मंदिर तैयार, भव्य सजावट और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अनुज कुमार Updated Wed, 31 Dec 2025 07:03 PM IST

गौतमबुद्ध नगर जिले में नए साल के स्वागत को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। इसी क्रम में नोएडा के सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में भी विशेष सजावट और व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालु शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर नववर्ष की शुरुआत कर सकें, इसके लिए स्वयंसेवकों को भी तैनात किया गया है। नोएडा के सेक्टर 33 स्थित इस्कॉन मंदिर में बुधवार सुबह से ही भक्तों का आवगमन शुरू हो गया हैं। भक्तो के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने मंदिर से लगभग 100 मीटर पहले ही मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया है। नववर्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सड़क से लेकर मंदिर के गेट तक बैरिकेड्स लगाकर लाउन में रहने की व्यवस्था की गई है। वहीं मंदिर प्रशासन की ओर से भी दर्शन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में राधा-कृष्ण के सिंगार चंदन व फूलो से किया जाएगा। दर्शन करने पहुंचे अंश शर्मा का कहना है कि वह हर साल नववर्ष के अवसर पर इस्कॉन आते है ओर राधा कृष्ण को नमन करते हैं । मंदिर परिसर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया हैं । दर्शन करने के लिए किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता हैं । वह पूरे परिवार के साथ दर्शन करने आए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें