बीजीएमआई गेम्स की मेजबानी एक बार फिर से नोएडा इंडोर स्टेडियम को मिली है। पांचवें सीजन के सफल आयोजन के बाद आयोजक नोंडी स्पोर्ट्स ने नोएडा इंडोर स्टेडियम में इस गेम के छठे सीजन को भी आयोजित कराने का निर्णय लिया है। 31 जनवरी को इस प्रतियोगिता का शानदार तरीके से शुभारंभ होगा। 31 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित होने वाले बीजीएमआई गेम्स में युवा दर्शकों को अपने चहेते खिलाड़ियों को सामने खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा। शहर में दूसरी बार आयोजन होने से इस खेल से चहेते दर्शकों में भी उत्साह है। इंडोर स्टेडियम के वैन्यू मैनेजर अमित सिंह ने बताया कि दर्शकों को प्रवेश निशुल्क दिया जाएगा। मुख्य गेट के बाहर एक क्योस्क लगाया जाएगा। जहां पर दर्शकों को क्यू आर कोड स्कैन कर खुद को पंजीकृत कराना होगा। इसके बाद ही दर्शक खेल एरिना में प्रवेश कर सकेंगे। एक बार में 16 खिलाड़ी बीजीएमआई गेम्स में प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।