फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: भंगेल CHC में जल्द शुरू होगी हाईटेक ऑपरेशन थिएटर की सुविधा, इन्हें मिलेगा फायदा; देखें ग्राउंड रिपोर्ट

भंगेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जल्द ही हाईटेक ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की सुविधा शुरू होने जा रही है। लंबे समय से रुका निर्माण कार्य अब दोबारा शुरू कर दिया गया है। ऑपरेशन थिएटर तैयार होने के बाद गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन प्रसव के लिए जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा। भंगेल सीएचसी में हर महीने 200 से अधिक प्रसव होते हैं। इनमें 10 से 12 मामलों में सिजेरियन ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ती है। हालांकि, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर की सुविधा नहीं होने के कारण ऐसे मरीजों को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता था। इससे मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ता था। जानकारी के अनुसार पहले ऑपरेशन थिएटर निर्माण का ठेका एक कंपनी को दिया गया था, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। इसके बाद नया टेंडर जारी कर दूसरी कंपनी को निर्माण कार्य सौंपा गया है। नई कंपनी ने काम शुरू कर दिया है और निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें