नोएडा सेक्टर 55 में मंगल और बुध की मध्यरात्रि करीब एक बजे एक विद्युत पोल से उठी चिंगारी से दो कारें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सेक्टर 55 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतनारायण गोयल ने बताया कि घटना करीब एक बजे की है। सेक्टर के ग्रुप में किसी ने सूचना दी कि एक विद्युत पोल से उठी चिंगारी सीधा कार के कवर गिरी। इसके बाद वह आग धीरे धीरे वहीं खड़ी दो कारों तक फैल गई। इस घटना का वहीं से गुजर रहे एक वाहन चालक ने बनाकर स्थानीय प्रतिनिधियों को दी, इसके बाद ग्रुप में वाहनों के नाम और स्थान के आधार पर तैयार मैसेज को सर्कुलेट करके वाहन किसके हैं, और आस पास किने वाहन खड़े हैं, उन्हें हटाने के लिए आगाह किया, लेकिन तक तक पास में खड़ी दो कारें पहले ही आग की चपेट में आ चुकी थी। लोग आधी रात अपनी कार वहां से हटाने के लिए अफरा तफरी में नीचे उतरे और कार हटाई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह पानी वह अन्य के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक स्थानीय लोगों ने अग्निशमन पुलिस को सूचना दे दी। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। सेक्टर 55 में हुए हादसे के बाद से लोगों में इसको लेकर भारी नाराजगी। है। सेक्टर के महासचिव नीरज शर्मा ने सवाल उठाया कि आखिर इसमें किसी जिम्मेदारी तय की जाएगी, इन दोनों कारों के जलने का जिम्मेदार कौन है, क्यों जर्जर तारों को नहीं बदला गया। उन्होंने इस इस पर विद्युत निगम की लापरवाही का आरोप लगाया है। सतनारायण गोयल ने बताया कि विद्युत निगम की लापरवाही के चलते विद्युत पोल पर ज्वाइंट लूज था, इसलिए चिंगारी उठी, जो सीधा कार के कवर पर गिरी, जिससे आग फैली। अब उन्होंने पत्र लिखकर दोनों वाहनों के हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की है।