फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शिक्षा ने बदला जीवन': नोएडा के जीआईपी मॉल में हुआ विशेष कार्यक्रम, जानें बच्चों से क्या बोलीं डीएम मेधा रूपम

अनुज कुमार Updated Sat, 27 Sep 2025 11:08 PM IST

हर बच्चे को शिक्षा और सपने देखने का अधिकार है। इसी विचार को साकार करने के लिए किताब और ख्वाब एनजीओ ने जीआईपी मॉल स्थित किडजानिया में शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर उन बच्चों की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया जो कभी झुग्गी-बस्तियों में रहते थे, कूड़ा बिनते थे या सड़कों पर छोटे-मोटे सामान बेचते थे, लेकिन अब शिक्षा की बदौलत अपने जीवन को नई दिशा दे रहे हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला मजिस्ट्रेट गौतमबुद्ध नगर, आईएएस मेधा रूपम रहीं। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा से ही समाज में वास्तविक बदलाव संभव है। साथ ही कई विशिष्ट हस्तियां मौजूद रहीं। जिनमें पेसियो संस्थापक बिबिन बाबू, मेयर, किडजानिया दमन जेस्ट सिंह, अभिनेता व रेसलर सौरव गुर्जर, अपर आयुक्त, जीएसटी गाजियाबाद साहिल सेठ, समीप शास्त्री, जीडी गोयंका ग्लोबल स्कूल के प्रबंध निदेशक मोहित ठुकराल, आरजे सयमा और फैशन उद्यमी वरीज फजोज शामिल रहे।इस दौरान एनजीओ प्रतिनिधि देव सिंह ने कहा कि अगर बच्चों को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो उनका भविष्य ही नहीं बल्कि देश का नाम भी रोशन होगा। समाज सेविका चांदनी ने कहा कि आज वही बच्चे, जो कभी कूड़ा बिनते थे, अब स्कूलों में पढ़ रहे हैं और अपने सपनों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। बच्चों को मंच पर सम्मानित किया गया और उनके सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। यह आयोजन इस संदेश का प्रतीक बना कि अवसर मिले तो हर बच्चा आसमान छू सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें