फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुनर से रोजगार तक का सफर... निस्बड की ट्रेनिंग से बदली तकदीर, महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर उद्यमी

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की ओर से सेक्टर स्थित राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निस्बड) में महिलाओं को एमएसएमई से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में संस्थान द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों से बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां लाभान्वित हो रही हैं। इन कोर्सों के माध्यम से न केवल उन्हें व्यावसायिक कौशल सिखाया जा रहा है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिल रहा है। संस्थान के अनुसार, अब तक सैकड़ों महिलाओं को ब्यूटी, पार्लर, होम सर्विस, हैंडीक्राफ्ट और छोटे व्यवसायों से जुड़े प्रशिक्षण दिए जा चुके हैं। इनमें से कई महिलाएं आज खुद का व्यवसाय शुरू कर चुकी हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें