नोएडा सेक्टर 18 में बड़ी संख्या में महिलाएं करवाचौथ की तैयारी के लिए पहुंची। इंदिरापुरम से आईं नवविवाहिता ने बताया कि वह अपना पहला करवाचौथ यादगार बनाने के लिए क्या-क्या तैयारियां कर रही हैं। वहीं सेक्टर 46 की नवविवाहिता ने भी अपने पति की लंबी आयु के लिए रखे जाने वाले व्रत की जोरों से तैयारी कर रखी है। बस चांद के दीदार से पति की लंबी उम्र की कामना में आज पूरे दिन निर्जला व्रत रखेंगी।