फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में उद्यमिता और शिक्षा पर AI का राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

नोएडा में महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, उद्यमिता और शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन का आयोजन महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट (GPT), मेरठ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सम्मेलन में देशभर से शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं, उद्यमियों, AI विशेषज्ञों और छात्रों सहित लगभग 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा प्रणाली में AI के उपयोग, नवाचार आधारित स्टार्टअप्स, स्किल डेवलपमेंट और उद्यमिता को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए गए। महर्षि यूनिवर्सिटी के निदेशक (कॉर्पोरेट मामले) डॉ. रतीश गुप्ता ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा और उद्योग के बीच सेतु बनकर उभर रहा है और इससे रोजगार व स्टार्टअप के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। सम्मेलन में डॉ. एच.एस. गुप्ता (पूर्व निदेशक, IARI), प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार पटैरिया (पूर्व डीजी, दूरदर्शन), डॉ. अनुराग सिंह (NIT दिल्ली), डॉ. सौरभ शर्मा सहित कई प्रतिष्ठित वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। सम्मेलन के संयोजक एस.पी. वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवा नवोन्मेषकों और छात्र उद्यमियों को नीति, संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना रहा। सह-संयोजक डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि सम्मेलन ने अकादमिक, उद्योग और नीति जगत के बीच सहयोग को मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान 50 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए, जिन पर सार्थक चर्चा हुई। यूनिवर्सिटी के मेंबर बीओजी राहुल भारद्वाज ने कहा कि कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव के विजन में ये शामिल है कि हम हर संभव एआई के डेवलपमेंट को विद्यार्थियों तक पहुंचा सकें। वहीं यूनिवर्सिटी के मुख्य वित्त अधिकारी वरुण श्रीवास्तव ने इस कॉन्फ्रेंस को शिक्षा जगत के साथ वित्तीय जगत के लिए भी लाभकारी बताया, जिससे वित्त से जुड़े लोग भी एआई की मदद लेकर अपने काम को विस्तार रूप दे सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें