गेझा गांव में दोस्त की बेटी के जन्मदिन मनाने गए युवकों ने मंगरौली गांव निवासी सांसद प्रतिनिधि (ग्रामीण) रोहित की स्कॉर्पियो की छत पर पटाखे रखकर आतिशबाजी की। कार सांसद प्रतिनिधि चला रहे थे। जिसका वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।