नोएडा सेक्टर 110 स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एमयूआईटी) के मैदान में चल रही महर्षि प्रीमियर लीग (एमपीएल) सीजन 5 में दूसरे दिन भी मुकाबले काफी रोमांचक रहे। लीग के दूसरे दिन तीन मुकाबले खेले गए। जिसमें जाकिर हुसैन, वीआईपीएस व एबीईएस कॉलेज की टीम ने जीत हासिल की। पहला मुकाबला जेएसएस और जाकिर हुसैन कॉलेज के बीच खेला गया। इस मैच में जाकिर हुसैन की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए जेएसएस को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। दूसरा मैच वीआईपीएस (दिल्ली) और बीपीआईटी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में वीआईपीएस की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए बीपीआईटी को 31 रनों से मात दी। वीआईपीएस के बल्लेबाजों ने मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में बीपीआईटी की टीम लक्ष्य तक पहुंचने में असफल रही। वीआईपीएस को जीत दिलाने में उनके खिलाड़ियोंं का आत्मविश्वास महत्वपूर्ण रहा। टीम के अविरल चड्ढा मुकाबले के दौरान चोटिल होन के बाद भी मैदान पर खेलने उतरे। उनके इस जुनून को सभी खिलाड़ियों से सहारा। साथ ही एमयूआईटी के खिलाड़ी शोएब अख्तर भी लीग से पहले घायल हो गए थे। जिन्होंने परवाह किए बगैर अपने टीम को मजबूती देने के लिए लीग में हिस्सा लिया। आयोजक शिवम यादव ने बताया कि लीग के खिलाड़ी टीमें बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। जीत के लिए सभी टीम अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रही हैं।