फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा में सास-बहू की जोड़ी शुरू करेंगी नया कारोबार, सिलाई के हुनर से बढ़ाएंगी आमदनी

अक्सर सास-बहू के रिश्ते को अनबन और तकरार के किस्सों से जोड़ा जाता है, लेकिन नोएडा में एक सास-बहू की जोड़ी ने इस धारणा को बदलने का बीड़ा उठाया है। यह जोड़ी न केवल एक साथ मिलकर सिलाई का प्रशिक्षण ले रही है, बल्कि भविष्य में अपना खुद का व्यापार शुरू करने की तैयारी भी कर रही है। सेक्टर-1 स्थित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण केंद्र में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत महिलाओं को पांच दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जेवर क्षेत्र की कई महिलाएं शामिल हैं। उनमें से एक सास-बहू की जोड़ी ने सभी का ध्यान खींचा है। यह जोड़ी न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का सपना देख रही है, बल्कि महिला सशक्तिकरण की मिसाल भी पेश कर रही है। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत सास-बहू को व्यापार शुरू करने के लिए 3-3 लाख रुपये का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों मिलकर कुल 6 लाख रुपये से सिलाई का बड़ा व्यापार शुरू करने की योजना बना रही हैं। इनका लक्ष्य है कि वे अपने नए व्यवसाय के जरिए न केवल अपने परिवार की आय में इजाफा करेंगी, बल्कि अन्य महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेंगी। सिलाई सीखने की दिलचस्प कहानी जेवर निवासी कमलेश ने बताया कि मैंने पहले कभी सिलाई नहीं की थी, लेकिन जब मेरी बहु गुरकेश ने बताया कि वह सिलाई सीखकर नया व्यापार खोलने का सोच रही हैं। इससे परिवार को आर्थिक रूप से सहायता मिलेगी, तब वह तैयार हो गईं। लेकिन फिर जेवर से नोएडा बहु को अकेले भेजने की दिक्कत सामने आई। जिसके बाद मैने यह निर्णय लिया कि बहु गुरकेश के साथ मैं भी नोएडा के प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर सिलाई सींखूंगी और दोनो मिलकर व्यापार करेंगे। बहू गुरकेश ने कहा कि यह योजना हमारे जैसे परिवारों के लिए एक बड़ा मौका है। हम इसे पूरी मेहनत से सफल बनाएंगे। हमारे साथ साथ अब जेवर क्षेत्र की कई महिलाएं भी यहां प्रशिक्षण लेने आती हैं। हमारे यहां दर्ज़ियों को परिपक्व और अपने कार्य में दक्ष बनाने के लिए दर्जी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 4 हजार रूपये, 15 हजार रुपए की किट और व्यवसाय शुरू करने के लिए 3 लाख रुपए भी मिलेंगे, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। महिलाएं भी इस प्रशिक्षण को पाने में अपनी रुचि दिखा रही हैं।–शशि माथुर, निदेशक, राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण केंद्र, नोएडा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें