मोरना बस डिपो के बाहर बना सार्वजनिक शौचालय पिछले करीब चार महीने से बंद पड़ा है। इससे प्रतिदिन आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस डिपो से लखनऊ, आगरा, हापुड़ समेत कई शहरों के लिए बसों का संचालन होता है और यहां पूरे दिन यात्रियों की आवाजाही बनी रहती है।