महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के परिसर में खेल भावना, ऊर्जा और उत्साह से भरे माहौल में महर्षि स्पोर्ट्स लीग– सीजन 3 का आयोजन किया गया। इस भव्य स्पोर्ट्स इवेंट में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों और कैंपसों के 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 12 अलग-अलग खेलों में भाग लेकर अपने हुनर और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।