फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेनो में नेटबॉल स्पर्धा में मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने मारी बाजी

ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जूडो, नेटबॉल व बॉक्सिंग की स्पर्धाओं में जिले की प्रतिभाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने बताया कि मंगलवार को मलकपुर स्टेडियम में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में जूडो व बॉक्सिंग स्पर्धा हुई। वहीं बालक वर्ग में नेटबॉल स्पर्धा हुई। तीनों स्पर्धाओं में सब-जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में नेटबॉल स्पर्धा बालक वर्ग में मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम ने पहले स्थान पर कब्जा किया। दूसरे स्थान पर विशाल इंटरनेशनल स्कूल की टीम रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें