ग्रेटर नोएडा शहरभर में मंगलवार को लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। सेक्टर-सोसाइटियों से लेकर गांवों तक ढोल-नगाड़ों की गूंज और पंजाबी गीतों पर लोग जमकर थिरकते नजर आए। सुंदर मुंदरिए हो, तेरा कौन विचारा हो, दुल्ला भट्टी वाला हो… जैसे पारंपरिक लोहड़ी गीतों से पूरा माहौल उत्सवमय बना रहा। शहर के विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विधि-विधान से पूजा अर्चना करने के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। बॉर्न फायर के साथ लोगों ने त्योहार का आनंद लिया।