फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: सावन शिवरात्रि कल, नोएडा में 2 दिन 530 ट्रैफिक कर्मी संभालेंगे कमान, 300 CCTV कैमरों से नजर

शहर में अगले दो दिनों तक हजारों कांवड़ियों का आगमन होगा। आस्था के इस पर्व के बीच अगले दो दिनों तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को संभालना ट्रैफिक पुलिस के चुनौतीपूर्ण होगा। हालां,कि पुलिस के अनुसार 530 ट्रैफिक कर्मी पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को संभालेंगे। करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की मदद से शहर के हर एक कोने की कड़ी निगरानी की जाएगी। नोएडा से होकर दक्षिणी दिल्ली, फरीदाबाद की ओर जाने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ेगी। वहीं सावन की शिवरात्रि तक कांवड़ियों के आने का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से दिल्ली की ओर जाने वाले चालकों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। वहीं नोएडा होकर फरीदाबाद और दक्षिणी दिल्ली की ओर भी कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर गुजरने वाले वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ सकता है, क्योंकि चिल्ला बॉर्डर और कालिंदी कुंज बॉर्डर पर वाहनों को रोक-रोककर चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें