फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा की लुक्सर कारागार में जेल प्रीमियर लीग का हुआ शुभारंभ, जेपीएल में कैदियों और बंदियों ने लगाए चौके-छक्के

लुक्सर स्थित जिला कारागार में मंगलवार को जेल प्रीमियर लीग (जेपीएल) का शुभारंभ हो गया। लीग का उद्घाटन जेल अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह और जेलर संजय कुमार शाही कारापाल ने किया। लीग में सात खेलों की 51 टीमें प्रतिभाग रही हैं। जिसमें क्रिकेट की 12 टीमें भी शामिल हैं। एक एक पुलिस और कौशल विकास की टीम भी शामिल हैं। पहले दिन दो क्रिकेट मुकाबले खेले गए। ग्रेटर नोएडा के लक्सर स्थित जिला कारागार में आयोजित हुई 25 दिवसीय लीग में हुए पहला क्रिकेट मुकाबला जेल सनराईजर्स और जेल लॉयन के बीच खेला गया। जेल सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टीम के कप्तान अमित ने पहले गेंदबाजी करने के फैसले को सही साबित करते हुए जेल लॉयन के पांच बल्लेबाजोंं को पवेलियन का रास्ता दिखाया। लॉयन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराईजर्स के सामने जीत के लिए 77 रन का लक्ष्य रखा। सनराईजर्स की टीम ने 77 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। अमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, दूसरा मैच जेल नंबरदार फाइटर्स व जेल डेयर डेविल्स के बीच खेला गया। इसमें नंबरदार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बनाए। विपिन ने टीम के लिए 27 रन की पारी खेली। जिसे हासिल करने में डेयर डेविल्स नाकाम रही। कारागार के बंदियों ने पूरे उत्साह और जोश से अपनी-अपनी बैरकों की टीमों का उत्साहवर्धन किया। जिला कारागार अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को जेल रॉयल्स व जेल किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।--- आशीष चौरसिया की रिपोर्ट...

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें