गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा स्थित आनंद स्पेक्ट्रम अस्पताल में सात वर्षीय बच्चे की सही आंख का ऑपरेशन करने के मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने एक्शन लिया है। उनका कहना है मामला संज्ञान में आया है, इस मामले में जांच कमेटी गठित की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।