फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा में रुक-रुक कर बारिश ने बढ़ाई ठंड, सड़कों पर जल भराव और जाम

नोएडा में शुक्रवार को रुक-रुक कर हो रही बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया, जिससे शहरवासियों को ठंड का अधिक अहसास होने लगा है। सुबह के समय हल्की बारिश ने सर्दी में इज़ाफा कर दिया। जबकि दिनभर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में और बारिश की संभावना जताई है। बारिश के कारण नोएडा की सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई, खासकर प्रमुख इलाकों जैसे सेक्टर 18, ,60, 63, 62 समेत अन्य कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति भी बन गई। जिससे वाहन चालकों को गाड़ियों की रफ्तार धीमी करनी पड़ी, और कई जगहों पर पानी जमा होने के कारण आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण सड़कें फिसलन भरी हो गई थीं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड का ये दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है, और शहरवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, तापमान में गिरावट के चलते लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलने लगे हैं। स्थानीय प्रशासन ने ट्रैफिक की स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें