नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभान की हौदी में गिरकर चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सेक्टर-123 स्थित ग्रीन बेल्ट में यह हौदी बनी है। फिरोज आलम उर्फ गोलू इसी ग्रीन बेल्ट में अपने परिवार के साथ झुग्गी में रहता था। फिरोज के पिता मयाजुद्दीन पार्क में माली का काम करते हैं। शनिवार को गोलू दोस्तों के साथ खेल रहा था। खेलते हुए गोलू हौदी के पास चला गया। संतुलन खोने पर गोलू पानी में गिरकर डूब गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर तो पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।