फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में टेम्पर्ड ग्लास के लिए भारत के पहले विनिर्माण संयंत्र का हुआ उद्घाटन

विजय पुंडीर Updated Sat, 30 Aug 2025 11:50 AM IST

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में टेम्पर्ड ग्लास के लिए भारत के पहले विनिर्माण संयंत्र, 'ऑप्टिमस इंफ्राकॉम लिमिटेड' का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' अभियान के तहत देश में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण पिछले 11 वर्षों में बहुत बड़ी मात्रा में बढ़ा है। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन करीब 6 गुना और इलेक्ट्रॉनिक निर्यात करीब 8 गुना बढ़ा है। एक-एक करके सभी उत्पादों का निर्माण भारत में शुरू हुआ है। एक के बाद एक सभी कंपोनेंट्स भारत में बनने लगे हैं। आज इसी क्रम में टेम्पर्ड ग्लास को बनाने वाले संयंत्र का उद्घाटन है। अभी तक भारत में टेम्पर्ड ग्लास का बाहर से आयात किया जाता था। इस संयंत्र के बात करीब 2.5 करोड़ टेम्पर्ड ग्लास हर साल भारत में बनने लगेंगे।"

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें